फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में पहली बार बनाया अश्वेत को वायुसेना का प्रमुख

Thu, 11 Jun 2020 05:46 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
विज्ञापन
जनरल चार्ल्स ब्राउन जूनियर (Gen. Charles Q. Brown) - फोटो : US Air Force
विज्ञापन

अमेरिका के 140 से ज्यादा शहरों में जारी नस्लवाद के विरोध प्रदर्शन से पूरी दुनिया के आंदोलित होने के बाद अमेरिकी सेना में पहली बार किसी अश्वेत को वायुसेना प्रमुख बनाया गया है। देश की सीनेट ने जनरल चार्ल्स ब्राउन जूनियर की वायुसेना के चीफ ऑफ स्टाफ पद पर नियुक्ति की सर्वसम्मति से पुष्टि कर दी है। इस पर हुए मतदान में सभी 96 सांसदों ने पक्ष में वोटिंग की। विरोध में कोई मत नहीं पड़ा।

विज्ञापन


देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने संसद में उन्हें अगला वायुसेना प्रमुख बनाने पर मतदान कराया था। नाम तय होने पर जनरल ब्राउन ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा, वायुसेना प्रमुख के तौर पर मुझे नामित किए जाने से कुछ उम्मीद नजर आ रही है, हालांकि यह एक बड़ा बोझ भी होगा।

मैं अपने पेशेवर रवैये से नस्लीय भेदभाव खत्म करने की कोशिश करूंगा। ब्राउन हाल ही में अमेरिका-प्रशांत वायु सेना के कमांडर रह चुके हैं। वह लड़ाकू पायलट हैं और उनके पास 2,900 घंटे से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव है।
विज्ञापन


इस नियुक्ति से मैं भावुक हूं : ब्राउन
वायुसेना प्रमुख के लिए नाम तय होने पर जनरल ब्राउन ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि इस मौके पर मैं भावुक हूं। मैं कई ऐसे अफ्रीकी अमेरिकियों के बारे में सोच रहा हूं, जिन्हें जॉर्ज फ्लॉयड जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। मैं नस्लभेदी मुद्दों से जुड़े इतिहास और अपने अनुभवों के बारे में सोच रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं अपने पेशेवर रवैये से नस्लीय भेदभाव खत्म करने की कोशिश करूंगा।

ऊंचे पदों पर अश्वेत अफसर कम
अमेरिकी सेना में ऊंचे पदों पर अश्वेत अफसरों की संख्या बहुत कम हैं। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो अमेरिकी सेना में 18.7 फीसदी जवान ही अश्वेत हैं, जबकि ऊंचे पदों पर 71.6 फीसदी श्वेत अफसर ही पदस्थ हैं। अश्वेत अफसरों की संख्या सिर्फ 8.8 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें