फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग पहनें मास्क: शोध

Thu, 11 Jun 2020 05:43 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन के साथ व्यापक स्तर पर मास्क पहनने की आदत से कोविड-19 महामारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। ब्रिटेन के कैंब्रिज और ग्रीनविच विश्वविद्यालय में हुए संयुक्त शोध में बुधवार को बताया गया कि केवल लॉकडाउन से वायरस का प्रसार नहीं रुकने वाला है।

विज्ञापन


शोध में वैज्ञानिकों ने कहा, इसे तभी नियंत्रित में किया जा सकता है, जब लॉकडाउन के साथ ज्यादा से ज्यादा लोग मास्क पहनकर घर से निकलें। शोधकर्ताओं ने पूरी दुनिया को तुरंत मास्क पहनने की आदत अपनाने की सलाह दी। कैंब्रिज विश्वविद्यालय के रिचर्ड स्टट ने कहा, मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग और कुछ अन्य लॉकडाउन नियमों को अपनाकर इस महामारी पर नियंत्रण करना सार्थक होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि इन जरूरी आदतों के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जाना चाहिए। यह शोध वैज्ञानिक जर्नल ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ रॉयल सोसायटी ए’ में प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने भी दी यही सलाह

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी बीते शुक्रवार को कहा था कि कोरोना प्रसार को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मास्क पहनना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें