फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : सैन जोस के गिरजाघर में हुए हमले से दो लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 23 Nov 2020 01:30 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन जोस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए एक हमले से दो लोगों की मौत हो गई है। कैलिफोर्निया के एक गिरजाघर में रविवार रात को एक हमला हुआ, इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सैन जोस पुलिस और मेयर सैम लिकार्डो ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन



लिकार्डो ने रविवार देर रात ट्वीट किया कि ग्रेस बैपटिस्ट चर्च में धारदार हथियार से किए गए हमले में मारे गए समुदाय के दो लोगों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाए हैं। मेयर ने एक ट्वीट में यह भी बताया था कि संदिग्ध को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन बाद में ट्वीट हटा दिया।



इसके बाद उन्होंने बताया कि पुलिस स्थिति पर अपना बयान जारी करेगी। सैन जोस पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि अधिकारी गिरजाघर पहुंचे। विभाग ने मारे गए लोगों की पुष्टि की और कहा कि कई लोग हमले में घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की जान को खतरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हमले के समय गिरजाघर में कोई प्रार्थना सभा नहीं हो रही थी, लेकिन ठंड के कारण वहां कई लोगों को गिरजाघर लाया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें