फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: नई इस्राइल सरकार के साथ अमेरिका काम का इच्छुक, अरब से रिश्तों में सुधार का समर्थन

Wed, 11 Jan 2023 02:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा, हम वास्तव में इस्राइल से वार्ता को उत्सुक हैं। मेरे इस्राइल दौरे पर यह अहम विषय होगा। उन्होंने कहा, बाइडन प्रशासन के पास ईरान की ओर से पैदा खतरे पर नई इस्राइली सरकार के साथ गहराई से जुड़ने का मौका होगा।
विज्ञापन
अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने कहा है कि उनका देश इस्राइल की नई सरकार के साथ काम करने को उत्सुक है और अरब-इस्राइल संबंधों को सामान्य बनाने का समर्थन करता है। यह नेतन्याहू का इस्राइली पीएम के रूप में छठा कार्यकाल है।
विज्ञापन


अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा, हम वास्तव में इस्राइल से वार्ता को उत्सुक हैं। मेरे इस्राइल दौरे पर यह अहम विषय होगा। उन्होंने कहा, बाइडन प्रशासन के पास ईरान की ओर से पैदा खतरे पर नई इस्राइली सरकार के साथ गहराई से जुड़ने का मौका होगा। हमारे पास शुरुआती महीनों के लिए पीएम नेतन्याहू थे, फिर नफ्ताली बेनेट आए और फिर लापिद आए। इन तीनों में एक बात समान थी कि उनमें से कोई भी ईरान समझौते को पसंद नहीं करता था। तीनों ने दृढ़ता से ईरान नीति पर निकटता से समन्वय करने की जरूरत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें