फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता: अमेरिका ने कहा- सत्ता के आलोचकों, पत्रकारों और सिविल सोसायटी के खिलाफ जासूसी चिंताजनक

Sun, 25 Jul 2021 03:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

थॉम्पसन ने कहा कि सिविल सोसायटी, सत्ता के विरोधियों, आलोचकों व पत्रकारों या ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ न्याय के इतर तरीकों से ऐसी तकनीक के इस्तेमाल की पूरी अवधारणा चिंता का विषय रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने दुनिया के कई देशों में पेगासस जासूसी मामले को लेकर चिंता जताई है। दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामले के कार्यकारी सहायक मंत्री डीन थॉम्पसन ने कहा कि वह सिविल सोसायटी, शासन के आलोचकों और पत्रकारों के विरुद्ध ‘न्यायेतर तरीकों से’ जासूसी तकनीक के इस्तेमाल के खिलाफ है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उन्हें भारत में चल रहे पेगासस विवाद के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


भारत समेत कई देशों में नेताओं, पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की कथित जासूसी के लिए पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल को लेकर निजता से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता बढ़ी है।

भारत में पेगासस जासूसी मामले पर उन्होंने कहा कि भारत के मामले में उन्हें कोई खास जानकारी नहीं है। वह जानते हैं कि यह एक व्यापक मुद्दा है लेकिन वह कहना चाहेंगे कि हमने हमेशा कहा है कि कंपनियों को ऐसे तरीके तलाशने चाहिए जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी तकनीक का इस्तेमाल इस तरीके से नहीं हो। हम लगातार उन मुद्दों को उठाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें