फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: फर्जी कॉल के जरिए अमेरिकी नागरिकों को लगाया करोड़ों का चूना; दो भारतीयों को 41 महीने की सजा

Wed, 20 Sep 2023 09:12 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका में दो भारतीय नागरिकों को 41 महीने की सजा सुनाई गई है। दोनों को रोबोकॉल घोटाले में दोषी करार दिया गया है। दोषियों की पीड़ितों से 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर अवैध रूप से लेने में मुख्य भूमिका रही है।
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाई सजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में दो भारतीय नागरिकों को 41 महीने की सजा सुनाई गई है। दोनों को रोबोकॉल घोटाले में दोषी करार दिया गया है। दोषियों की पीड़ितों से 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि करीब 10 करोड़ रुपए अवैध रूप से लेने में मुख्य भूमिका रही है। 

विज्ञापन


इस मामले में अमेरिका के एक अटॉर्नी फिलिप सेलिंगर ने बताया कि मंगलवार को अरुशोबाइक मित्रा (29) और गरबिटा मित्रा (25) को अमेरिकी जिला न्यायाधीश एस्थर सालास ने वायर धोखाधड़ी की साजिश के एक मामले में दोषी ठहराया था।

कैसे बनाया शिकार
दोनों दोषियों ने धमकियों का सहारा लेकर लोगों को शिकार बनाया और उन्हें पैसे भेजने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने एक कॉल सेंटर के जरिए बुजुर्गों और अमेरिकी नागरिकों को शिकार बनाया था। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक इन रोबोकॉल के माध्यम से पीड़ितों के साथ संपर्क स्थापित किया जाता था। इसके बाद उनसे पैसे ऐंठे जाते थे। आरोपियों ने पीड़ितों को अपने जाल में फंसाने के लिए  कई तरह की योजनाओं का सहारा लिया।

ऐसे किया मजबूर
इसमें सामाजिक सुरक्षा प्रशासन जैसी एजेंसियों का सरकारी या एफबीआई या डीईए के कानून प्रवर्तन अधिकारी बनकर पैसे देने को मजबूर करते थे। अगर पीड़ित उनकी बात नहीं मानते तो उन्हें गंभीर कानूनी या वित्तीय परिणाम भुगतने की धमकी देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें