फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा- बगदादी को मारने में मदद करने वाला जाबांज कुत्ता जल्द ही आएगा व्हाइट हाउस

Thu, 07 Nov 2019 02:22 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
US Army Dog - फोटो : Trump Tweet
विज्ञापन

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी अबु बक्र अल-बगदादी को मार गिराने में सहायता करने वाले कुत्ते को जल्द ही व्हाइट हाउस लाया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


लुजियाना में एक रैली को संबोधित करते हुए, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जाबांज कॉनन (कुत्ते का नाम) को जल्दी ही व्हाइट हाउस लाया जाएगा। ट्रंप ने आगे कहा कि 'मैंने अधिकारियों से कहा कि उसे व्हाइट हाउस लाओ, तो उन्होंने बताया कि वह अभी एक अभियान पर है। इस पर मैंने कहा कि तुम मजाक कर रहे हो। उसे कुछ दिनों का आराम दो और फिर व्हाइट हाउस लेकर आओ।'

गौरतलब है कि आईएस के सरगना बगदादी के खिलाफ चलाए गए अभियान में कॉनन घायल हो गया था। जिसके बाद से उसका उपचार किया गया। 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आप लोगों जानते हैं कि कौन असली हीरो है, वो डोनाल्ड ट्रंप नहीं है, असली हीरो महान कॉनन हैं। 

ट्रंप ने इससे पहले संकेत दिया था कि कॉनन पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस का दौरा कर सकता है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने उसकी फोटोशॉप्ड तस्वीर को ट्वीट किया था, जिसमें वह उसे सम्मानित करते नजर आ रहे थे। उन्होंने ट्वीट में कुत्ते के नाम का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


ट्रंप लुजियाना में रिपब्लिकन एडी रिस्पोन के लिए समर्थन हासिल करने के लिए रैली कर रहे थे, जो 16 नवंबर को राज्य के उपचुनाव में गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स को चुनौती दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें