फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर यरुशलम में अपना वाणिज्य दूतावास किया बंद

भाषा, यरुशलम Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 04 Mar 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

अमेरिका ने यरुशलम स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। यह वर्षों से फलस्तीन के लोगों के लिए मुख्य दूतावास के रूप में काम कर रहा था।



अमेरिका ने इस वाणिज्य दूतावास को इजराइल के अमेरिकी दूतावास में मिला दिया है। फलस्तीन से जुड़े काम दूतावास की फलस्तीन मामलों से जुड़ी इकाई करेगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा सोमवार सुबह यरुशलम में की। यह उसी दिन से प्रभावी है।


हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो का कहना है कि यह फैसला यरुशलम, वेस्ट बैंक या गाजी पट्टी के प्रति अमेरिका के रुख में बदलाव का संकेत नहीं है। अमेरिका का रुख पहले जैसा ही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next