फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफ-16 लड़ाकू विमान के गलत इस्तेमाल की बारीकी से जांच जारी : अमेरिकी विदेश मंत्रालय

Thu, 07 Mar 2019 05:31 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पाक द्वारा भारतीय सीमा में एम्राम मिसाइलों से हमले के लिए भेजे गए एफ-16 लड़ाकू विमानों को लेकर अमेरिका सख्त रुख अपना रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पेलाडिनो ने कहा कि है हम रिपोर्टों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। बुधवार को पेलाडिनो ने कहा कि यह अमेरिका के लिए एक गंभीर मुद्दा है। बता दें कि भारत ने इस मामले में अमेरिका को सबूत उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन


पाक में घुसकर वहां के आतंकी अड्डों पर भारत के हवाई हमलों से बौखलाए पाकिस्तान ने हालांकि उन भारतीय रिपोर्टों से इनकार किया है जिनमें अमेरिका को भारतीय सीमा में आकर मिसाइल हमलों की बात कही गई है। जबकि भारत ने एफ-16 लड़ाकू विमान के टूटे हुए कुछ हिस्सों के सबूत पेश कर दिए हैं। भारतीय वायु सेना ने यह साबित किया है कि पाक ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अपने एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था। 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता पेलाडिनो ने कहा, हमने उन रिपोर्टों को देखा है और हम इस मामले को बहुत बारीकी से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मैं किसी भी चीज की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन नीतिगत तौर पर हम अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों की सामग्री पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं करते हैं। इस मुद्दे पर न तो अमेरिकी रक्षा प्रौद्योगिकियों और न ही संचार के बारे में कोई टिप्पणी की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें