फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकाः भारतीय मूल के व्यक्ति ने की बेटे की हत्या! चाकू घोंपकर बेरहमी से मार डाला

Mon, 09 Jan 2023 05:22 PM IST
नितिन गौतम ह्यूस्टन, अमर उजाला न्यूज डेस्क

सार

America: अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने अपने 9 साल के बेटे की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी व्यक्ति ने खुद भी जान देने की कोशिश की। 
विज्ञापन
अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या कर दी है। आरोपी ने 9 साल के बेटे को चाकू घोंपकर बेरहमी से मार डाला। आरोपी ने बेटे की हत्या के बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान सुब्रमण्यन पोन्नाझाकन के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी सुब्रमण्यन ने बीती 6 जनवरी को चाकू मारकर बेटे की हत्या की. उसका वारंट एक मिलियन डॉलर तय किया गया है। दरअसल आरोपी के पड़ोसियों ने पुलिस को इमरजेंसी कॉल की थी। कॉल में बताया गया कि एक महिला को उसका बेटा घर में मृत मिला है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को बच्चे का शव गैराज में मिला। इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की।

इस पर पुलिस ने आरोपी को काबू कर घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि जो लोग हमारे इतने करीब थे, उनके साथ ऐसा होना काफी दुखदायी है। घटना पर इंडिया एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ टेक्सास के सदस्य दिनेश हुड्डा ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लोग पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। हुड्डा ने सलाह देते हुए कहा कि अगर आप तनाव में हैं और आप हालात का सामना नहीं कर पा रहे हैं तो अपने दोस्तों से बात करें और उनकी मदद लें। पुलिस ने कहा है कि इस घटना से लोगों को कोई खतरा नहीं है और यह घरेलू हिंसा का मामला है। 
विज्ञापन


साल 2019 में भी एक ऐसा मामला सामने आया था। जिसमें एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने अपने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई थी। आरोपी ने अपनी पत्नी और उसके माता-पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने पीड़ितों के सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें