फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमेरिका राजाओं को पहले ही नकार चुका': प्रिंस हैरी ने भेजा तस्वीरें लौटाने का नोटिस, पैपराजी एजेंसी ने कसा तंज

Sun, 21 May 2023 08:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैकग्रीड एजेंसी ने बताया कि फोटोग्राफी के दौरान कोई भी निकट टकराव या दुर्धटना नहीं हुआ था और न ही इस दौरान प्रिंस हैरी और मेगन को किसी खतरे का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन का न्यूयॉर्क में पैपरेजी ने मंगलवार को खतरनाक तरीके से पीछा किया था। इस दौरान पैपरेजी ने दोनों की बहुत सारी तस्वीरें लेने के साथ वीडियो भी बनाए। हालांकि, इस दौरान प्रिंस हैरी और मेगन को उन पैपरेजी ने कोई नुकसीन नहीं पहुंचाया लेकिन खतरनाक तरीके से पीछा किए जाने के कारण दोनों कपल बुरी तरह से डर गए थे। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद अब ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने पैपरेजी द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों की मांग कर रहे हैं। उनके वकीलों ने बैकग्रीड एजेंसी को एक पत्र लिखा। उन्होंने तस्वीरें वापस करने की मांग करते हुए कहा- "प्रिंस हैरी और मेगन का पीछा करते हुए फ्रीलांस फोटोग्राफर ने जितनी भी तस्वीरें या वीडियो क्लिक की, वह हमें वापस कर दी जाए।" 

एजेंसी के वकीलों ने इसका जवाब देते हुए कहा- "मुझे यकीन है कि आप यह जानते होंगे, अमेरिका में संपत्ति उसके मालिक की ही होती है, उस पर तीसरा पक्ष इसकी मांग नहीं कर सकता है। आपको अपने मुवक्किल के साथ बैठकर उन्हें समझाना चाहिए कि नागरिकों द्वारा अपनी संपत्ति क्राउन को सैंपने की मांग करने का विशेषाधिकार उनके देश में ही लागू है, यहां नहीं।" 
विज्ञापन


बैकग्रीड एजेंसी ने बताया कि फोटोग्राफी के दौरान कोई भी निकट टकराव नहीं हुआ था और न ही उन दोनों को कोई खतरा का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि उन फोटोग्राफरों के पास प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन की खबरों और व्यक्तित्वों को कवर करने की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


बता दें कि उन फोटोग्राफरों ने मंगलवार को करीबन दो घंटे तक प्रिंस हैरी और मेगन का पीछा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें