फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: पूर्व पुलिसकर्मी ने 13 हत्याओं और दर्जनों दुष्कर्मों को स्वीकारा, दिया अजीब तर्क

Tue, 30 Jun 2020 09:41 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका के एक पूर्व पुलिस अधिकारी जिसने सीरियल चोरी, दर्जनों हत्याओं और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम देकर कैलिफोर्निया में आतंक मचा रखा था, उसे सोमवार को दोषी ठहराया गया। इस आरोपी का नाम जेम्स डे एंजेलो जूनियर है। उसके अपराधों का सिलसिला 1986 में खत्म हुआ।

विज्ञापन

 
2018 में गिरफ्तारी के बाद से आरोपी जेम्स अदालत में लगभग चुप ही रहा है। उसने केवल यही कहा है- मैं दोषी हूं और गलती स्वीकार करता हूं। उसे बिना किसी पैरोल के मृत्यु दंड या फिर आजीवन कारावास मिल सकता है। 74 साल के आरोपी ने अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया लेकिन उसने अपने सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया। 

जेम्स का कहना है कि उसने यह सभी अपराध उसके अंदर मौजूद एक अंदरुनी शख्सियत जैरी के कहने पर की। जैरी ने उसे इन सभी के लिए मजबूर किया। अप्रैल 2018 में गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ कक्ष में आरोपी खुद से कहता था, ‘मैंने ये सब किया है।’ यह बात सैक्रामेंटो काउंटी के अभियोजक थिएन हो ने कही।
विज्ञापन


जेम्स ने कहा, ‘मेरे अंदर उसे बाहर धकेलने की ताकत नहीं थी। उसने मुझे ऐसा बनाया। वह मेरे साथ गया। ऐसा लगता है कि वह मेरे दिमाग में था। वह मेरा ही हिस्सा था। मैं ये सब चीजें नहीं करना चाहता था। मुझे जैरी को धक्का देकर बाहर निकाल देना चाहिए था और एक अच्छी जिंदगी जीनी चाहिए। मैंने ये सब किया है। मैंने जिंदगियां बर्बाद की हैं। इसलिए अब मुझे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।’

जेम्स ने 1973 में सैन जोकिन वैली फार्म टाउन एक्सेटर में पुलिस कर्मी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। माना जाता है कि यहीं उसने अपना पहला अपराध और हत्या की थी। वह 100 से अधिक चोरियों के लिए जिम्मेदार है। यह अपराध उसने तब किए जब पुलिस पड़ोस के विसालिया शहर में एक सीरियल चोर को ढूंढने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें