फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: 50 से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी फाइजर और मॉडर्ना की कोविड बूस्टर खुराक, एफडीए ने दी मंजूरी 

Tue, 29 Mar 2022 10:31 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

एफडीए ने अब तक केवल 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए चौथी खुराक को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
covid 19 booster dose - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी नियामकों ने मंगलवार को 50 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 की एक और बूस्टर खुराक को मंजूरी दी। इसे सबसे कमजोर लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) का फैसला उन लोगों के लिए फाइजर या मॉडर्ना टीके की चौथी खुराक की अनुमति देता है।

विज्ञापन


एफडीए ने अब तक केवल 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए चौथी खुराक को मंजूरी दी थी। एजेंसी ने कहा कि अत्यधिक संवेदनशील समूह को पांचवीं खुराक के रूप में एक अतिरिक्त बूस्टर भी दी जा सकती है। कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सर्दियों में बढ़ने के बाद कम हो गए हैं। दो टीके और एक बूस्टर खुराक अभी भी गंभीर बीमारी और मृत्यु के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदान करती हैं। फाइजर ने एफडीए से 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए टीके की चौथी खुराक की मंजूरी देने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें