फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : गर्लफ्रेंड गायिका ग्रिम्स से अलग हुए एलन मस्क, पढ़ें दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Sun, 26 Sep 2021 12:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लॉस एंजिलिस

सार

कारोबारी एलन मस्क और प्रसिद्ध गायिका ग्रिम्स तीन साल तक रिश्तों के बाद अलग हो गए हैं। हालांकि मस्क ने एक खबर साझा करते हुए कहा है कि उनका और ग्रिम्स का सेमी-ब्रेकअप है, लेकिन एक-दूसरे से अब भी प्यार करते हैं। ग्रिम्स और विश्व के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क का एक बेटा भी है। दोनों पहली बार मई 2018 में एक-दूसरे से जुड़े थे।
 
विज्ञापन
एलोन मस्क और सिंगर ग्रिम्स - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के अरबपतियों में एक और अंतरिक्ष में क्रांति लाने वाले कारोबारी एलन मस्क और प्रसिद्ध गायिका ग्रिम्स तीन साल तक रिश्तों के बाद अलग हो गए हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक मस्क ने हालांकि एक खबर साझा करते हुए कहा है कि उनका और ग्रिम्स का सेमी-ब्रेकअप है, लेकिन एक-दूसरे से अब भी प्यार करते हैं। उन्होंने सेमी ब्रेकअप का अर्थ नहीं समझाया है।

विज्ञापन


कनाडा की सिंगर ग्रिम्स (33) और विश्व के सबसे अमीर 50 साल के कारोबारी एलन मस्क का एक बेटा भी है। दोनों पहली बार मई 2018 में एक-दूसरे से जुड़े थे। तब उन्होंने पहली पत्नी और अभिनेत्री एम्बर हर्ड से अलग होकर अपनी नई शुरुआत की थी। उन्होंने इससे पहले कनाडाई लेखिका जस्टिन विल्सन से शादी की थी और उनके पांच बेटे हैं। उन्होंने वेस्टवर्ल्ड स्टार तलुलाह रिले से भी दो बार शादी की थी। आइए जानते हैं ऐसी ही अन्य खबरों के बारे में...

विज्ञापन

ब्रिटिश महारानी की प्लेटिनम जुबली पर कर्मियों को मिलेंगे पदक

ब्रिटेन की सरकार ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शासन की प्लेटिनम जुबली समारोह मनाने के लिए देश में अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को दिये जाने वाले एक नये पदक का प्रारूप शनिवार को पेश किया। यह पदक पुलिस, दमकल, आपात सेवाएं, कारागार सेवाएं, सशस्त्र बलों के अग्रिम मोर्चे के उन कर्मियों को दिया जाएगा, जिन्होंने पांच साल सेवा दी है। 95 वर्षीय महारानी के शासन के 2022 में 70 साल पूरे होने पर मनाये जाने वाले समाराहों में यह पदक प्रदान किया जाएगा।

निकेल सिल्वर से बने इस पदक पर महारानी की तस्वीर है। ब्रिटेन की संस्कृति मंत्री नैडिन डोरीस ने कहा, क्वींस प्लैटिनम जुबली उन लोगों के समर्पण और सेवा को मान्यता देता है, जो महारानी की तरह हमारे देश की अथक सेवा करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें