फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा विभाग ने सार्वजनिक किए चीनी सेना से जुड़ी 20 चाइनीज कंपनियों के नाम

Fri, 26 Jun 2020 12:01 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अमेरिका के रक्षा विभाग ने ऐसी 20 चीनी कंपनियों की सूची सार्वजनिक की है जो चीनी सेना से जुड़ी हुई हैं। यानी उनको चीनी सेना का समर्थन प्राप्त है। इस सूची में हुवावे के अलावा, सूची में हांग्जो हिकविजन भी शामिल है। हांग्जो एक एक सुरक्षा फर्म है जिसके सीसीटीवी उपकरण भारत में उपयोग में हैं। इसके उपकरण दिल्ली सरकार द्वारा भी उपयोग में हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा चाइना रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन, जो बंगलूरू नम्मा मेट्रो के कामों में शामिल है का नाम भी इस सूची में दिया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन फर्मों के खिलाफ बड़ा कदम उठा सकते हैं। इन कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। 

इसके अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि फ्रांस की ऑरेंज, भारत की रिलायंस जियो और ऑस्ट्रेलिया की टेल्सट्रा 'साफ-सुथरी' कंपनियां हैं। अमेरिका ने हुवावे और हिकविजन को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक बताते हुए पिछले साल ही ब्लैक लिस्ट कर दिया था।
विज्ञापन


अमेरिका ने सहयोगी देशों के साथ मुहिम चलाई थी कि हुवावे को 5जी नेटवर्क से अलग रखा जाए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (डीओडी) ने अमेरिका में कारोबार कर रही 20 ऐसी कंपनियों की लिस्ट तैयार की है, जिनको चीनी सेना का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें