अमेरिका के शहर लुइसियाना में एक काले नागरिक की पुलिस कस्टडी में मौत होने पर विवाद शुरू हो गया है। 2019 के इस केस में पुलिस ने पहले दावा किया था कि रोनाल्ड ग्रीन की मौत तब हुई, जब पुलिस उसकी कार का पीछा कर रही थी और कार पेड़ से टकरा गई।
ब्लैक नागरिक रोनाल्ड ग्रीन की मौत पर पुलिस किए तीन दावे
बॉडी और डैश कैम से हकीकत सामने आई
जब वीडियो सामने आया तो राज्य के अधिकारियों ने भी एक वीडियो रिलीज किया। इसमें ग्रीन के शरीर पर गड़े स्टन गन से निकले तार दिखाई दे रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी कह रहा है- उसकी गर्दन दबा दो। उसे कंट्रोल करने के लिए सबकुछ करो। हम उससे लड़ रहे हैं और उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
रोनाल्ड के परिवार ने केस किया, पुलिसवाले सस्पेंड होने के बाद फिर से काम पर लौटे
रोनाल्ड ग्रीन के परिवार ने इस मामले में वर्ष 2020 में केस दर्ज कराया था। जिन पुलिसवालों का नाम इस केस में था, उन्हें सस्पेंड तो किया गया था, लेकिन वो बाद में फिर से काम पर लौट आए। इनमें से एक पुलिसवाले की कार हादसे में मौत हुई थी। ये हादसा उस सूचना के चंद घंटों के बाद हुआ था, जिसमें उसे बताया गया था कि वह ग्रीन केस के चलते सस्पेंड कर दिया गया है।