फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका का ईरान पर आरोप, ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले के लिए ठहराया जिम्मेदार

Fri, 14 Jun 2019 10:56 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाते हुए ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हुए हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका ने पिछले महीने इस रणनीतिक समुद्री इलाके में ऐसे ही हमलों को लेकर इस्लामिक गणराज्य की तरफ उंगली उठाई थी।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में गुरुवार को कहा, ‘यह अमेरिका सरकार का आकलन है कि ओमान की खाड़ी में आज हुए हमलों के लिए ईरान जिम्मेदार है।’ उन्होंने कहा कि उनका आकलन खुफिया जानकारी, इस्तेमाल किए गए हथियारों, अभियान को अंजाम देने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता के स्तर, पोत पर ईरान के इसी प्रकार के हालिया हमलों और इस तथ्य पर आधारित है कि इलाके में काम कर रहे किसी अन्य छद्म समूह के पास इस स्तर का हमला करने के लिए संसाधन और दक्षता नहीं है।

पॉम्पिओ ने कहा कि ईरान को कूटनीति का जवाब आतंकवाद, रक्तपात, बल प्रयोग से नहीं, बल्कि कूटनीति से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने बलों एवं हितों की रक्षा करेगा और वैश्विक वाणिज्य एवं क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा। विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत जोनाथन कोहेन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में ईरान के हमलों का मामला उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बाद में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘मैं (जापान के प्रधानमंत्री शिंजो) आबे के ईरान जाकर अयातुल्ला अली खामेनी से मिलने की सराहना करता हूं, लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि कोई समझौता करने के बारे में सोचना जल्दबाजी होगा। वे तैयार नहीं हैं और न ही हम तैयार हैं।’ इसके बाद अमेरिका के अनुरोध पर इन संदिग्ध हमलों पर चर्चा के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में बैठक हुई। 

कोहेन ने कहा, ‘ये हमले स्पष्ट रूप से बताते हैं कि ईरान अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे बीच इसे लेकर और बातचीत होगी।’अमेरिकी मध्य कमान के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अर्ल ब्राउन ने कहा, 'अमेरिका और उसके साझेदार अपने और अपने हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे। आज के हमले नेविगेशन की अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्रता और वाणिज्य की स्वतंत्रता के लिए एक स्पष्ट खतरा हैं।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें