फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: अमेरिकी आतंकी हमलों की 20वीं बरसी पर एफबीआई ने जारी की रिपोर्ट, सऊदी सरकार इस साजिश में नहीं थी शामिल

Sun, 12 Sep 2021 11:40 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

 पीड़ित परिवारों ने हमलों में सऊदी के वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने का आरोप लगाया था। पीड़ितों ने न्यूयॉर्क की एक अदालत में याचिका दायर कर इसकी जांच की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने एफबीआई से रिपोर्ट मांगी थी। एजेंसी ने जांच पड़ताल कर 16 पन्नों की रिपोर्ट पेश की
विज्ञापन
FBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 साल पहले 11 सितंबर 2001 को दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति अमेरिका पर आतंकी हमला हुआ था। न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को आतंकियों ने निशाना बनाया था।  इस आतंकी हमले में 2,977 लोगों की जान चली गई थी। अलकायदा ने  हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस आतंकी हमले के पीछे सरकार द्वारा फंडिंग करने की खबरें आ रही थी, लेकिन अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने इसे खारिज कर दिया है। यह रिपोर्ट हमलों की 20 वीं वर्षगांठ पर जारी किया गया। लंबे समय से इस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। 

विज्ञापन


अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने 11 सितंबर 2001 में आतंकवादी हमलों के लिए विमान अपहरण करने वाले सऊदी अरब के दो लोगों को मिले साजोसामान संबंधी सहयोग से जुड़े एक दस्तावेज जारी किया है। दस्तावेजों में बताया गया है कि अपहरणकर्ता अमेरिका में सऊदी अरब के अपने साथियों के साथ संपर्क में थे, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है कि इस साजिश में सऊदी अरब सरकार शामिल थी।एजेंसी ने कहा कि आतंकी हमलों में सऊदी सरकार  के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।

दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के लिए राष्ट्रपति पर बन रहा था दबाव
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के आदेश के बाद हमले की 20वीं बरसी पर शनिवार को ये दस्तावेज जारी किए गए। बता दें कि हाल ही में पीड़ित परिवारों ने हमलों में सऊदी के वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने का आरोप लगाया था। पीड़ितों ने न्यूयॉर्क की एक अदालत में याचिका दायर कर इसकी जांच की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने एफबीआई से रिपोर्ट मांगी थी। एजेंसी ने जांच पड़ताल कर 16 पन्नों की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन


सऊदी अरब ने रिपोर्ट जारी होने पर खुशी जताई
वहीं, सऊदी अरब सरकार ने दस्तावेज जारी करने पर एफबीआई और अमेरिकी सरकार का स्वागत किया। सऊदी अरब हमेशा से इस तरह की साजिश में शामिल होने का इनकार करता रहा है। वाशिंगटन में सऊदी दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह सभी दस्तावेज जारी करने का समर्थन करता है ताकि ''हमेशा के लिए उसकी सरकार के खिलाफ निराधार और बेबुनियाद आरोप खत्म हो जाए। सऊदी अरब के दूतावास ने कहा कि वह आज प्रसन्न है कि सऊदी अरब पर लगाए जा रहे झूठे आरोपों को अमेरिकी एजेंसी ने पूरी दुनिया के सामने रख दी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें