अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी होने की खबर आ रही है। इसमें दो लोगों की मौत होने और एक पुलिस अधिकारी के घायल होने की सूचना मिली है। यह घटना यहां के एक जनजाति बहुल इलाके में घटी है। पुलिस ने तीन में से दो संदिग्धों को पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार, वॉशिंगटन के उत्तरपूर्व में हडसन नदी के किनारे बसे कॉलविल ट्राइब्स रिजर्वेशन में गोलीबारी होने की सूचना सामने आई है। समाचार एजेंसी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया है कि गोलीबारी की इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक पुलिस अधिकारी घायल है।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद भागे हमलावरों को पुलिस तलाश कर रही है। आसपास के इलाके के पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। कॉलविल ट्राइब्स रिजर्वेशन एक जनजातीय इलाका है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को दो लोगों की लाश मिलने और एक पुलिस अधिकारी के घायल मिलने के बाद इस घटना के तीन में से दो संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
कॉलविल ट्राइब्स रिजर्वेशन के पुलिस विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि गुरुवार को घटी इस घटना के दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारी के बाजू में गोली लगी है। उन्हें एक वाहन में फरार होते संदिग्ध हमलावरों ने गोली मारी थी; जो उनकी बांह पर लगी थी। इसके बाद घायल अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सकों का कहना है कि वह खतरे से बाहर हैं।
पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान करी पिंखम और जाचरी होल्ट के रूप में की है। तीसरे संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस विभाग ने फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में बताया है कि इन आरोपियों की तलाश में स्थानीय पुलिस ने एफबीआई, सीमा गश्ती दल, वॉशिंगटन गश्ती दल और पुलिस जैसी दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर रात भर अभियान चलाया था। अफसरों ने स्थानीय लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
कॉन्फेडरेटेड ट्राइब्स ऑफ द कॉलविल रिजर्वेशन के कार्यकारी निदेशक कोडी डेसौटेल ने बताया कि घटना को देखते हुए नेस्पेलेम और केलर जिलों में शुक्रवार को स्कूल रखे गए। उन्होंने कहा कि यदि को हताहत परिवार मदद चाहता है तो वह कौली बांध के पास स्थित जिम्नेजियम (व्यायामशाला) में जाकर संपर्क कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य सभी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी है।
कॉन्फेडरेटेड ट्राइब्स में कॉलविल के करीब 9,400 सदस्य हैं; जो कि अमेरिका की दर्जनभर मूल जनजातियों के लोगों के वंशज हैं। यह रिजर्वेशन करीब 2,200 वर्ग मील क्षेत्र में फैला हुआ है। यह रूजवेल्ट झील के पश्चिम में स्थित है।