फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भारत के नए राजदूत तरनजीत संधू ने संभाला कार्यभार, ट्रंप को सौंपेंगे परिचय पत्र

Tue, 04 Feb 2020 06:21 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तरनजीत सिंह संधू - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में भारत के नए राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने वहां की राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपना कार्यभार संभाल लिया है। भारतीय दूतावास में उप राजदूत अमित कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। संधू ने हाल ही में विदेश सचिव बनाए गए हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह ली। इससे पहले संधू श्रीलंका में भारत के राजदूत थे।

6 फरवरी को ट्रंप को सौंपेंगे परिचय पत्र

अमेरिका में भारत के नए राजदूत तरनजीत संधू छह फरवरी को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात कर अपना परिचय पत्र सौंपेंगे।

विज्ञापन


1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी संधू को अमेरिका में चार साल तक कार्य करने के अनुभव के कारण तरजीह दी गई। वह वर्ष 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में डिप्टी चीफ (मिशन) के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने वर्ष 1997 से 2000 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। अमेरिका में करीब छह साल तक अपनी सेवा दे चुके संधू की कूटनीतिक क्षेत्र में खासी जान पहचान है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें