फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: ऑस्ट्रेलियाई प्रांत में न्यूनतम वेतन की शर्त माननी ही होगी अमेजन को

Sat, 19 Feb 2022 06:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिडनी।

सार

न्यू साउथ वेल्स इंडस्ट्रियल रिलेशंस कमीशन के फैसले के मुताबिक एक मार्च से न्यू साउथ वेल्स में अमेजन को ड्राइवरों को न्यूनतम 37.80 ऑस्टेलियन डॉलर (2,031.33 रुपये) प्रति घंटे का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के राज्य न्यू साउथ वेल्स ने अमेजन के लिए डिलीवरी व दूसरे काम करने वाले लोगों के लिए न्यूनतम वेतन नियमों को लागू करने का एलान किया है। यह नियम एक मार्च से लागू होंगे। श्रमिकों के एक संघ ने यह मांग उठाई थी।

विज्ञापन


न्यू साउथ वेल्स पहला क्षेत्र है, जहां अमेजन को तय न्यूनतम भुगतान के नियमों का पालन करना होगा। असल में डिलीवरी अन्य कई तरह के काम अमेजन ठेके पर देता है, जिससे इस तरह के काम करने वाले लोग तकनीकी तौर पर अमेजन के कर्मचारी नहीं होते, जिससे उनको न्यूनतम वेतन देने संबंधी शर्तों का पालन नहीं करना पड़ता। 

बहरहाल शुक्रवार को न्यू साउथ वेल्स इंडस्ट्रियल रिलेशंस कमीशन के फैसले के मुताबिक एक मार्च से न्यू साउथ वेल्स में अमेजन को ड्राइवरों को न्यूनतम 37.80 ऑस्टेलियन डॉलर (2,031.33 रुपये) प्रति घंटे का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन


अमेजन के लिए ठेके पर काम करने वाले लोगों के संघ के राष्ट्रीय सचिव माइकल काइन ने कहा, अमेजन ने लंबे समय तक श्रमिकों का फायदा उठाया है। पिछले वर्ष अमेरिका की एक अदालत ने अमेजन को ड्राइवर और डिलीवरी करने वालों को मिली टिप के 6.17 करोड़ डॉलर लौटाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें