Eurostar trains to London are halted: प्रथम विश्व युद्ध या द्वितीय विश्व युद्ध के बचे हुए बम अक्सर फ्रांस के आसपास पाए जाते हैं। हालांकि, उन्हें ऐसे भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मिलना बहुत दुर्लभ है।
फ्रांस में रेलवे की पटरियों के पास बम मिलने की खबर है। यहां पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने के बाद लंदन जाने वाली यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियों को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पेरिस के 'गारे डू नॉर्ड' स्टेशन पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम पटरी के पास पाया गया हैं। इसके बाद लंदन जाने वाली यूरोस्टार की सभी ट्रेन सेवाओं को रोकने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
फ्रांस की राजधानी पेरिस में रेल पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने के बाद लंदन और उत्तरी क्षेत्र जाने वाली यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियों का परिचालन शुक्रवार को रोक दिया गया। यूरोस्टार ब्रिटेन की एक ट्रेन सेवा है। फ्रांस के राष्ट्रीय रेल संचालक ‘एसएनसीएफ’ ने एक बयान में कहा कि पुलिस के अलर्ट के बाद गारे डू नॉर्ड पर अगले आदेश तक रेल परिचालन रुका रहेगा। हम यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने का अनुरोध करते हैं।
'गारे डू नॉर्ड' एक अहम ट्रांजिट हब
गारे डू नॉर्ड एक प्रमुख यूरोपीय पारगमन केंद्र (ट्रांजिट हब) है, जो यात्रियों को फ्रांस के उत्तर में अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सेवाएं मुहैया कराता है। इसके साथ ही यह मुख्य पेरिस हवाई अड्डे और कई क्षेत्रीय यात्रियों के लिए अहम जगह है।
विज्ञापन
अक्सर फ्रांस के आसपास पाए जाते उस वक्त के बम
प्रथम विश्व युद्ध या द्वितीय विश्व युद्ध के बचे हुए बम अक्सर फ्रांस के आसपास पाए जाते हैं। हालांकि, उन्हें ऐसे भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मिलना बहुत दुर्लभ है।