फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Algeria: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

Tue, 26 Aug 2025 09:53 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अल्जीयर्स (अल्जीरिया)

सार

Algeria: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अल्जीरिया की यात्रा के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और वहां के थल सेना प्रमुख के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी सहयोग, प्रशिक्षण, तकनीकी साझेदारी और शांति-सुरक्षा को बढ़ाना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जनरल द्विवेदी की यह पहली विदेश यात्रा है।
विज्ञापन
गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करते सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : एक्स/एडीजी-पीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को अपनी आधिकारिक अल्जीरिया यात्रा के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने को लेकर बातचीत की। जनरल द्विवेदी ने अल्जीरियाई थल सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोस्तेफा समाली से मुलाकात की। उन्होंने भारत और अल्जीरिया की सेनाओं के बीच आपसी रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन


भारतीय सेना के जनसंपर्क निदेशालय (एडीजी-पीआई) ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अल्जीयर्स स्थित थल सेना कमान मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और फिर लेफ्टिनेंट जनरल मोस्तेफा समाली के साथ बातचीत की। बातचीत का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाना, शांति और सुरक्षा के प्रति आपसी प्रतिबद्धता को मजबूत करना था। 

ये भी पढ़ें: 'रूसी धमकियों से निपटने के लिए भारत पर अतिरिक्त टैरिफ'; डेडलाइन से पहले अमेरिका का बेतुका मसौदा नोटिस
विज्ञापन


अपनी यात्रा की शुरुआत जनरल द्विवेदी ने सोमवार को अल्जीरिया में भारत की राजदूत स्वाति विजय कुलकर्णी की ओर से आयोजित स्वागत रात्रिभोज के साथ की। इस कार्यक्रम में अल्जीरियाई गणमान्य व्यक्तियों, विभिन्न देशों के राजदूतों, रक्षा अधिकारियों, वाणिज्य मंडलों के प्रमुखों, थिंक टैंक और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। जरनल द्विवेदी से पहले हाल ही में भारत की राष्ट्रपति और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) भी अल्जीरिया की यात्रा कर चुके हैं। यह दौरे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की गंभीरता को दर्शाते हैं। 
 
इस यात्रा से पहले 30 जुलाई से एक अगस्त तक अल्जीयर्स में एक रक्षा सेमिनार आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय रक्षा कंपनियों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था। इसका मकसद भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा तकनीक और उद्योग में साझेदारी की नींव रखना था। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी की यह पहली विदेशी यात्रा है। यह ऑपरेशन सात मई को उस समय शुरू किया गया था, जब 22 अप्रैल को पहलगाम में एक आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। भारत ने एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए यह अभियान चलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में सांसदों के भत्ते बढ़ाने पर बवाल, पुलिस से भिड़े छात्र, जमकर आगजनी-पथराव

भारतीय सेना ने बताया कि इस यात्रा के दौरान थल सेना से थल सेना के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। साथ ही, प्रशिक्षण के आदान-प्रदान, क्षमताओं को विकसित करने की योजनाओं और तकनीकी सहयोग जैसे क्षेत्रों पर भी बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें