फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: 'ईरान ने ऑस्ट्रेलिया में यहूदी विरोधी हमले करवाए', अल्बानीज बोले- तेहरान के राजदूत को वापस भेजेंगे

Tue, 26 Aug 2025 09:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

अल्बानीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा खुफिया संगठन (ASIO) को पता चला है कि ईरानी सरकार ने पिछले साल अक्तूबर में सिडनी स्थित कोषेर खाद्य कंपनी लुईस कॉन्टिनेंटल किचन और दिसंबर में मेलबर्न स्थित अदस इस्राइल सिनेगॉग पर हमले करवाए थे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ईरान पर ऑस्ट्रेलिया में कम से कम दो यहूदी विरोधी हमलों करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ईरान पर यहूदी विरोधी हमलों का निर्देशन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश मंगलवार को ईरानी राजदूत को निष्कासित कर रहा है। अल्बानीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खुफिया सेवाओं ने सिडनी के एक रेस्टोरेंट और मेलबर्न की एक मस्जिद पर हुए हमलों के तार ईरान से जोड़े हैं।

विज्ञापन


सिडनी और मेलबर्न में बढ़ीं यहूदी विरोधी घटनाएं
2023 में इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से इन दोनों शहरों में यहूदी विरोधी घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। अल्बानीज ने मुख्य जासूसी एजेंसी का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा कि एएसआईओ ने एक बेहद परेशान करने वाले निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए पर्याप्त विश्वसनीय खुफिया जानकारी जुटाई है। ईरानी सरकार ने इनमें से कम से कम दो हमलों का निर्देशन किया था। ईरान ने अपनी संलिप्तता छिपाने की कोशिश की है, लेकिन एएसआईओ का आकलन है कि हमलों के पीछे ईरान का हाथ था।

ईरान में तैनात ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों को तीसरे देश में भेजा गया 
इस एलान से कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में ईरान के राजदूत अहमद सादगी को बताया था कि उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा। अल्बानीज ने कहा कि सरकार ने ईरान में तैनात ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों को भी किसी तीसरे देश में भेज दिया है।
विज्ञापन


इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकवादी संगठन घोषित करने की तैयारी
अल्बानीस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए कानून बनाएगा। अल्बानीस ने कहा, 'ये ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक विदेशी राष्ट्र की ओर से अंजाम दिए गए असाधारण और खतरनाक आक्रामक कृत्य थे। ये सामाजिक एकता को कमजोर करने और हमारे समुदाय में कलह पैदा करने के प्रयास थे। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें