फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्बानिया : प्रधानमंत्री पर फेंके गए अंडे, विपक्ष ने बताया क्रिसमस व नए साल की ग्रीटिंग

Fri, 21 Dec 2018 07:33 PM IST
शशांक गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अल्बानिया के राष्ट्रपति एडी रामा - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अल्बानिया में यूनिवर्सिटी की फीस बढ़ाने के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाषण दे रहे प्रधानमंत्री एडी रामा पर गुरुवार को अंडे फेंके गए। यह हरकत एक सांसद ने की जिन्हें इसके बाद गार्ड्स ने बाहर निकाल दिया। घटना के बाद सांसद एंड्री हासा पर संसद में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। स्पीकर ने उन पर 10 दिन का प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन


वहीं, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सांसद का बचाव करते हुए कहा कि वह बढ़ी फीस के खिलाफ छात्रों के विरोध का समर्थन करते हैं। वहीं, अल्बानिया के पूर्व प्रधानमंत्री व विपक्षी नेता सली बेरिशा ने कहा कि फेंके गए अंडे विपक्ष की ओर से रामा के लिए क्रिसमस व नए साल की ग्रीटिंग थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्बानिया की सड़कों पर छात्र कर रहे प्रदर्शन

अल्बानिया में इस समय यूनिवर्सिटी की फीस बढ़ाने के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि यहां सरकारी विश्वविद्यालयों में एक साल की फीस 13 हजार से दो लाख रुपये (160 से 2560 यूरो) तक है। वहीं, प्रति व्यक्ति औसत मासिक आय 28 हजार रुपये (350 यूरो) है।  

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर उतारा गुस्सा

अंडे फेंके जाने की घटना के बाद प्रदानमंत्री एडी रामा ने ट्विटर पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष को छात्रों की मांगों के बारे में सरकार से चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने यहां टकराव के हालात पैदा कर दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें