फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Al-Zawahiri: अल-जवाहिरी का नया वीडियो आया सामने, ड्रोन हमले में मारा गिराया था अल-कायदा का नेता

Sat, 24 Dec 2022 02:49 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा

सार

अल-जवाहिरी 9/11 आतंकी हमले का साजिशकर्ता था। अमेरिका ने इसी साल 31 जुलाई की सुबह अफगानिस्तान के काबुल में ड्रोन हमले में उसे मार गिराया था।  
विज्ञापन
Al-Zawahiri - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के काबुल में इसी साल अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए आतंकवादी संगठन अल-कायदा के नेता अयमान अल-जवाहिरी का एक वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 35 मिनट के इस वीडियो को अल-कायदा ने शुक्रवार को जारी किया। आतंकवादी संगठन ने दावा किया है कि यह रिकॉर्डिंग अल-जवाहिरी की है। हालांकि, रिकॉर्डिंग कब की है इसकी जानकारी नहीं दी गई है और इसके कंटेंट से यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनसे बयान की रिकॉर्डिंग कब की थी।

विज्ञापन


अल-जवाहिरी 9/11 आतंकी हमले का साजिशकर्ता थी। अमेरिका ने इसी साल 31 जुलाई की सुबह अफगानिस्तान के काबुल में ड्रोन हमले में उसे मार गिराया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से पहले अल-जवाहिरी पाकिस्तान में छिपा था। माना जरा है कि उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का संरक्षण भी प्राप्त था। जवाहिरी पर हमले में पाकिस्तान के शामिल होने की आशंका है। 

यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (ईएफएसएएस) ने कहा कि कई सालों तक यह माना जाता था कि जवाहिरी पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके में छिपा हुआ है और यह स्पष्ट नहीं है कि वह अफगानिस्तान क्यों लौटा। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद, यह माना जाता है कि जवाहिरी का परिवार काबुल में सुरक्षित घर लौट आया।
विज्ञापन


जवाहिरी की हत्या में पाकिस्तान की भूमिका
शीर्ष खुफिया सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जवाहिरी को कराची में शरण दी जा रही थी और तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने के कुछ समय बाद, उसे हक्कानी नेटवर्क द्वारा चमन सीमा के जरिए काबुल ले जाया गया था। जवाहिरी की हत्या में पाकिस्तान की भूमिका पर अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट (एईआई) के माइकल रुबिन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जवाहिरी की हत्या में पाकिस्तान की भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें