दुबई में भारतीय मूल के ड्राइवर अजय ओगुला ने अमीरात ड्रा में 33 करोड़ का पुरस्कार जीता। यूएई मीडिया के मुताबिक, लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद ओगुला ने कहा, मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट जीता है।
दक्षिणी भारत के एक गांव से ताल्लुक रखने वाले ओगुला चार साल पहले हरियाली वाले चरागाहों की तलाश में संयुक्त अरब अमीरात गए थे। मीडिया के मुताबिक, वह वर्तमान में एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर के रूप में काम करते हुए हर महीने 3200 दिरहम कमाते हैं।
ओगुला ने कहा, इस राशि से एक चैरिटी ट्रस्ट बनाएंगे। ताकि गृहनगर और पड़ोसी गांवों में बुनियादी जरूरतें पूरी करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने भारत में अपने परिवार को करोड़पति बनने की खबर दी तो उनकी मां और भाई-बहनों ने उन पर विश्वास नहीं किया।