फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mali Attacks: सेनेगल सीमा के पास सैन्य ठिकानों पर हमले का आतंकी लिंक? अल-कायदा से जुड़े समूह ने ली जिम्मेदारी

Wed, 02 Jul 2025 12:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बामाको

सार

अल-कायदा से जुड़ा जेएनआईएम चरमपंथी संगठन ने माली के पश्चिमी और मध्य इलाकों में कई सैन्य ठिकानों पर एक साथ हमला करने की जिम्मेदारी ली है। इनमें से एक जगह डिबोली नाम का क्षेत्र है, जो सेनेगल की सीमा के बहुत पास है और जहां अब तक ऐसे हमले नहीं होते थे।
 
विज्ञापन
माली का झंडा - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 माली की सेना ने मंगलवार को बताया कि कुछ हथियारबंद लोगों ने सेनेगल की सीमा के पास माली समुदाय पर हमला किया। यह हमला चिंताजनक है क्योंकि अब हिंसा उन इलाकों में भी फैल रही है जो पहले सुरक्षित माने जाते थे।

विज्ञापन


अल-कायदा से जुड़ा जेएनआईएम चरमपंथी संगठन ने माली के पश्चिमी और मध्य इलाकों में कई सैन्य ठिकानों पर एक साथ हमला करने की जिम्मेदारी ली है। इनमें से एक जगह डिबोली नाम का क्षेत्र है, जो सेनेगल की सीमा के बहुत पास है और जहां अब तक ऐसे हमले नहीं होते थे।

ये भी पढ़ें: ISKCON Temple: अमेरिका के इस्कॉन मंदिर में हुई गोलीबारी, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी; सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


सेनेगल के सीमावर्ती समुदाय को परेशान कर सकता है खतरा
कोनराड एडेनॉयर फाउंडेशन में सहेल कार्यक्रम के प्रमुख उल्फ लैसिंग ने कहा कि सेनेगल का सीमावर्ती क्षेत्र डकार बंदरगाहों से माली तक व्यापार और आयात के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार है, जो कई वर्षों से अपेक्षाकृत स्थिर था। अब यह खतरा सेनेगल के सीमावर्ती समुदाय को भी परेशान कर सकता है। 

सेना ने 80 हमलावरों को मार गिराया
माली सेना के प्रवक्ता कर्नल माजो सौलमेन डेम्बेले ने बताया कि सेना ने 80 हमलावरों को मार गिराया है, लेकिन यह नहीं बताया कि माली की सेना को कोई नुकसान हुआ या नहीं। माली, जो पश्चिम अफ्रीका में है, पिछले 10 वर्षों से आतंकवाद और हिंसा से जूझ रहा है। यहां अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन लगातार हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: USA: राष्ट्रपति ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अमेरिकी सीनेट में हुआ पास, जेडी वेंस के वोट से मिली जीत

तख्तापलट के बाद सेना ने फ्रांसीसी सेना को बाहर निकाला
हाल ही में माली की सरकार ने सत्ता पर सेना का कब्जा होने के बाद फ्रांस की सेना को देश से निकाल दिया और रूस से मदद लेने लगे। लेकिन फिर भी सुरक्षा की स्थिति और खराब होती जा रही है। पिछले कुछ हफ्तों में माली और उसके पड़ोसी देश बुर्किना फासो में आतंकवादी हमले और बढ़ गए हैं। जेएनआईएम इन दोनों जगहों पर अपनी ताकत बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें