फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई खा रहा नौकरियां: दिग्गज टेक कंपनियों में छंटनी का तूफान, मेटा 10% तो माइक्रोसॉफ्ट 7% कर्मियों को हटाएगी

Sat, 25 Apr 2026 04:39 AM IST
Nirmal Kant एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

एआई में बढ़ते निवेश के बीच माइक्रोसॉफ्ट और मेटा ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की संख्या घटाने का फैसला किया है। मेटा 10% कर्मियों को कम करेगी और माइक्रोसॉफ्ट करीब 7% कर्मियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प दे रही है। कंपनियों का कहना है कि एआई तकनीक से कामकाज ज्यादा तेज और प्रभावी हो रहा है, इसलिए कम कर्मचारियों में भी काम संभव है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
Meta - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआई में भारी निवेश की वजह से माइक्रोसॉफ्ट और मेटा ने बड़े पैमाने पर कर्मियों की संख्या में कटौती का एलान किया है। मेटा ने कहा कि वह अपने 10% कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जबकि माइक्रोसॉफ्ट लगभग 7% कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प देगी। दोनों कंपनियों के अधिकारियों का दावा है कि एआई तकनीक उनकी कंपनियों की उत्पादकता से जुड़ी जरूरतों बखूबी पूरा कर रही है।
विज्ञापन


मेटा ने कहा, 20 मई को वह अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को 10% (करीब 8,000) कर्मी हटाएगी। वह 6,000 खाली पदों पर भी अब कोई भर्ती नहीं करेगी। यही हाल माइक्रोसॉफ्ट का भी है। 

कंपनियां देंगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति विकल्प

माइक्रोसॉफ्ट का कर्मियों को पत्र
माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार लगभग 7% कर्मियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के विकल्प का एलान किया। माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मियों को लिखे पत्र में कहा, वह कंपनी में लंबे वक्त से काम कर रहे उन कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का प्रस्ताव दे रही है, जिनकी उम्र व कंपनी में बिताए गए वर्षों का योग 70 या अधिक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आरएसएस महासचिव होसबाले का बंगाल सरकार पर निशाना, पूछा- चुनाव बाद हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन?
विज्ञापन


12 से 18 महीनों के अंदर एआई ले लेगा व्हाइट-कॉलर नौकरियों की जगह
माइक्रोसॉफ्ट ने जुलाई 2025 में अनुमान लगाया था कि वह 110 अरब डॉलर से 120 अरब डॉलर तक एआई ढांचे पर खर्च कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट के एआई प्रमुख मुस्तफा सुलेमान ने फरवरी में कहा था कि उनका मानना है कि एआई अगले 12 से 18 महीनों के अंदर अधिकांश व्हाइट-कॉलर नौकरियों की जगह लेने में सक्षम होगा। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कंपनी में एआई की तारीफ करते हुए कहा कि इससे उत्पादकता में काफी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें