फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: ईरानी राष्ट्रपति का तीन दिवसीय दौरा हुआ समाप्त, व्यापार-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा

Wed, 24 Apr 2024 01:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान-ईरान दोनों पक्षों के बीच सार्थक चर्चाएं हुई। व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, लोगों से लोगों के बीच संपर्क जैसे अन्य मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की गई।
विज्ञापन
ईरानी राष्ट्रपति रईसी का पाकिस्तान दौरा - फोटो : X/@ForeignOfficePk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी का तीन दिवसीय पाकिस्तान दौरा बुधवार को खत्म हो गया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उनका इस दौरे को सार्थक करार देते हुए कहा कि कई मुद्दों पर चर्चाओं, व्यापार एवं ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय वार्ता काफी कारगर साबित हुई। पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए चुनाव के बाद यह किसी भी विदेशी नेता का पहला दौरा था। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति रईसी ने की पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात
अपने तीन दिवसीय दौरे पर ईरानी राष्ट्रपति रईसी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना के प्रमुख आसिम मुनीर, सीनेट अध्यक्ष यूसुफ रजा गिलानी, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक और सिंध एवं पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मुलाकात की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, दोनों पक्षों के बीच सार्थक चर्चाएं हुई। व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, लोगों से लोगों के बीच संपर्क जैसे अन्य मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति रईसी ने लाहौर और कराची का भी दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, उच्च स्तरीय दल जिसमें विदेश मंत्री भी शामिल थे, कैबिनेट के अन्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी थे।
विज्ञापन


बता दें कि ईरानी राष्ट्रपति 22 अप्रैल को इस्लामाबाद पहुंचे थे, जहां आवास मंत्री मियां रियाज हुसैन पीरजादा और ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मुदस्सर टीपू ने उनका स्वागत किया था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें अलगाव महसूस नहीं हुआ। राष्ट्रपति रईसी ने बताया कि पकिस्तान के लोगों का ईरान से विशेष लगाव है। उन्होंने इच्छा जताई कि वह पाकिस्तान में एक सार्वजनिक सभा का आयोजन करना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें