फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने दी चेतावनी, तुर्की ने कुर्द लड़ाकों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की कही बात

Mon, 14 Jan 2019 03:11 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद तुर्की ने सोमवार को अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाकों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। ट्रंप ने तुर्की को चेतावनी दी थी कि कुर्द लड़ाकों पर हमला करने पर उसे आर्थिक तबाही का सामना करना पड़ेगा। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के प्रवक्ता इब्राहिम कलिन ने ट्वीट किया कि इस्लामिक स्टेट और ‘कुर्द पीपल्स प्रोटेक्शन यूनिट’ (वायपीजी) लड़ाकों के बीच कोई ‘अंतर नहीं’ है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, ‘हम उन सभी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।’ तुर्की की यह प्रतिक्रिया ट्रंप के रविवार को किए उस ट्वीट के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘कुर्द बलों पर हमला करने पर तुर्की को आर्थिक रूप से तबाह कर देंगे।’ कलिन ने ट्वीट किया, ‘डोनाल्ड ट्रंप, आतंकवादी आपके साझेदार और सहयोगी नहीं हो सकते। तुर्की उम्मीद करता है कि अमेरिका हमारी रणनीतिक साझेदारी का सम्मान करे।’ 

ट्रंप ने सीरिया से 2000 अमेरिकी सैनिक वापस बुलाने की पिछले महीने घोषणा कर सबको चौंका दिया था। वापसी की यह प्रक्रिया पिछले सप्ताह शुरू भी कर दी गई। अमेरिकी सैनिकों की वापसी से अमेरिका के कुर्द सहयोगियों पर तुर्की के हमले का खतरा बढ़ गया है। अंकारा कुर्द बलों को आतंकवादियों के रूप में देखता है।
विज्ञापन


ट्रंप ने आईएसआईएस को भी चेतावनी दी कि अगर वह अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करता है तो अमेरिका नजदीकी सैन्य ठिकानों से उसे निशाना बनाएगा। वहीं उन्होंने कुर्द से भी अंकारा को ना उकसाने की अपील की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें