फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को अमेरिका का जवाब: 29 मार्च तक रद्द कीं 44 से ज्यादा चीनी उड़ानें, तिलमिलाया ड्रैगन

Sun, 23 Jan 2022 02:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका ने यह कार्रवाई चीन द्वारा डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयलाइंस की उड़ानों को रोके जाने के बाद की है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन और अमेरिका के बीच चल रहा कूटनीति वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब चीन द्वारा अमेरिकी उड़ानों को रोके जाने के बाद अमेरिका ने भी बदले के तहत कार्रवाई की है। अमेरिका ने चीन की 44 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके पीछे अमेरिका ने कोरोना संक्रमण का हवाला दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों चीन ने अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयलाइंस में कुछ यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन कंपनियों की उड़ानों के चीन में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। जबकि, अमेरिका की ओर से चीन के इस कदम की आलोचना की गई थी।

29 मार्च तक उड़ानें रद्द
अमेरिका की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत 30 जनवरी से 29 मार्च के बीच एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस, चाइना सदर्न एयरलाइंस और शियामेन एयरलाइंस की 44 उड़ान रद्द की जाएंगी। इस कार्रवाई के बाद चीन ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें