फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: छठी कक्षा की लड़कियों ने जताई शिक्षा को लेकर चिंता, कहा- हमें आगे पढ़ने से न रोके तालिबान

Sun, 10 Dec 2023 06:49 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

टोलो न्यूज के मुताबिक, दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है और तालिबान ने अब तक छठी कक्षा से ऊपर की लड़कियों के लिए स्कूल फिर से खोलने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
Afghanistan girls education - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में छठी कक्षा में पढ़ने वाली कई लड़कियों ने अगले साल स्कूल नहीं जा पाने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने तालिबान से लड़कियों को स्कूल जाने से न रोकने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


टोलो न्यूज के मुताबिक, दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है और तालिबान ने अब तक छठी कक्षा से ऊपर की लड़कियों के लिए स्कूल फिर से खोलने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।

जहरा और जैनब ने अभी-अभी छठी कक्षा पूरी की है। वह बताती हैं कि हम तनाव में हैं। छठी कक्षा की छात्रा जैनब ने कहा, हमारे स्कूल का आखिरी दिन बहुत दुखद था। मैं और मेरे सभी सहपाठी रो रहे थे क्योंकि हम अब स्कूल नहीं जा सकते। शिक्षक भी रो रहे थे। 
विज्ञापन


युवा छात्राओं के सपने टूटे
काबुल विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के तीसरे वर्ष की छात्रा 23 वर्षीय मदीना ने कहा कि शिक्षा के दरवाजे बंद होने से उसके सपने छिन गए हैं। उनका सपना कानून में मास्टर डिग्री लेना था ताकि वह अफगान लड़कियों के अधिकारों की रक्षा कर सकें, लेकिन मौजूदा सरकार में यह संभव नहीं लग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें