फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Floods: अफगानिस्तान के सात प्रांतों में बारिश और बाढ़ से तबाही, छह की मौत, कई घायल

Wed, 14 Jun 2023 01:30 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने कहा कि अफगानिस्तान के कई प्रांतों में आई बाढ़ के दौरान छह लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालिबान के नेतृत्व वाले राज्य आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि बारिश और बाढ़ की वजह से सात प्रांतों में छह लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर फसल हुई नष्ट 
तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने कहा कि अफगानिस्तान के कई प्रांतों में आई बाढ़ के दौरान छह लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। बाढ़ की वजह से 30 घर ध्वस्त हो गए और सैकड़ों जानवर मारे गए। 

बाढ़ ने इन प्रांतों में मचाई तबाही
बाढ़ और तूफान से अफगानिस्तान के कई प्रांत प्रभावित हुए हैं। इनमें कुनार, नूरिस्तान, बदख्शां, पक्तिया, ताखर, घोर और परवान शामिल हैं।

दर्ज की गई थी 25 मिमी बारिश 
अफगानिस्तान मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले सालंग और बदख्स्तान, तखर, बघलान, नूरिस्तान, कुनार, लघमन, काबुल, लोगर, मैदान वारदाक, परवान और कपिसा प्रांतों में 10 से 25 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें