फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगानी विदेश मंत्री की कतर से हुई बात, कहा- अपनी संप्रुभता पर हमले का दिया जवाब

Fri, 27 Feb 2026 10:40 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने कतर के मंत्री से फोन पर बात कर पाकिस्तान के साथ जारी तनाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान शांति चाहता है, लेकिन अपनी संप्रभुता पर हमले का जवाब देना जानता है। कतर इस विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है

विज्ञापन
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने कतर के विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज अल-खुलैफी से फोन पर बात की है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस बातचीत का मुख्य केंद्र पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुई सैन्य झड़पें और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे रहे।
विज्ञापन


संप्रभुता से समझौता नहीं
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुत्तकी ने स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान की सेना ने हाल ही में जो कार्रवाई की, वह देश की संप्रभुता, हवाई क्षेत्र और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए जरूरी थी। उन्होंने दावा किया कि सेना ने अपने तय लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। मुत्तकी ने कतर के मंत्री से कहा कि अफगानिस्तान अपनी सीमाओं पर हुए किसी भी हमले का करारा जवाब देना जानता है।

ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan Conflict: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ा सैन्य टकराव, यूएन ने की शांति अपील
विज्ञापन


शांति और आपसी समझ पर जोर
विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान शुरू से ही हिंसा के खिलाफ रहा है। वे हमेशा आपसी समझ और सम्मान के जरिए विवादों को सुलझाने के पक्षधर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह शर्त भी रखी कि शांति की यह प्रक्रिया तभी प्रभावी हो सकती है जब विरोधी पक्ष (पाकिस्तान) भी मसले को हल करने के लिए सच्ची और व्यावहारिक इच्छा दिखाए।
विज्ञापन


कतर की मध्यस्थता की कोशिश
बातचीत के दौरान कतर के मंत्री अल-खुलैफी ने दोनों देशों के बीच बुनियादी मुद्दों के स्थायी समाधान की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि कतर स्थिति को सामान्य करने के लिए संबंधित देशों के साथ तालमेल बिठाकर लगातार प्रयास कर रहा है। दोनों नेताओं ने भविष्य में भी नियमित संपर्क और सलाह-मशविरा बनाए रखने पर सहमति जताई है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें