फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा, बीते पांच दिनों में 200 से अधिक लोग मारे गए और हुए घायल

Wed, 05 Jul 2023 04:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काबुल

सार

यातायात पुलिस विभाग में नीति प्रमुख अब्दुल वोदोद खिरखाह ने कहा, पिछले कुछ दिनों में देशभर में लगभग 66 लोगों की मौत हो गई है और 132 अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में बढ़ते सड़क हादसों में पिछले पांच दिनों में 200 से अधिक की जान गई और घायल हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अफगानिस्तान की मीडिया ने यह जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस विभाग के वित्तीय एवं प्रशासनिक निदेशक ने कहा कि पिछले तीन महीनों में देशभर में बिना दस्तावेज वाली करीब 3,00,000 कारों का पंजीकरण किया। यातायात पुलिस विभाग में नीति प्रमुख अब्दुल वोदोद खिरखाह ने कहा, पिछले कुछ दिनों में देशभर में लगभग 66 लोगों की मौत हो गई है और 132 अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


नियमों का पालन नहीं करते लोग 
कुंदुज के क्षेत्रीय अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद नईम मंगल ने कहा, बड़ी संख्या में शहरी लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते है। जिसकी वजह से ज्यादातर असुरक्षित लोग शहरों से हैं। वहीं, काबुल के लोगों का कहना है कि देश में यातायात घटनाओं में वृद्धि का मुख्य कारण बिना दस्तावेज वाली कारें हैं। काबुल के एक अन्य निवासी एस्मातुल्लाह ने बताया कि लोग गाड़ी चलाना बिल्कुल नहीं जानते हैं और उन्होंने पहले कभी गाड़ी नहीं चलाई है, इसलिए घटनाएं बढ़ी हैं।

भारत ने अफगानिस्तान को 10,000 टन गेहूं भेजा
उधर, गंभीर खाद्य संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान को भारत ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के तहत 10,000 टन गेहूं दान किया है। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि भारत की तरफ से भेजा गया गेहूं अफगानिस्तान के हेरात में पहुंच चुका है। इससे पहले भारत 2022 में डब्ल्यूएफपी के तहत 40 हजार टन गेहूं दान कर चुका है। इससे पहले भारत पिछले माह मानवीय मदद के तौर पर ईरान के रास्ते 20 हजार टन गेहूं भेजा था। पिछले एक दशक में भारत अफगानिस्तान को 10 लाख टन से ज्यादा गेहूं दान कर चुका है। पिछले वर्ष भी करीब 1 लाख टन गेहूं भारत की तरफ से अफगानिस्तान को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें