विक्रमसिंघे ने अपने नए साल के संदेश में कहा कि हम नए साल 2023 को सबसे कठिन समय, अपार कठिनाइयों, साथ ही पिछले साल की अनिश्चितताओं और निराशा से गुजरने के बाद देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि हम सभी पर कितना बड़ा बोझ डाला गया है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने रविवार को कहा कि 2023 नकदी की तंगी वाले देश के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष होगा क्योंकि उनका शासन संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए बहुत आवश्यक प्रोत्साहन देने के लिए सख्त प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विक्रमसिंघे ने अपने नए साल के संदेश में कहा कि हम नए साल 2023 को सबसे कठिन समय, अपार कठिनाइयों, साथ ही पिछले साल की अनिश्चितताओं और निराशा से गुजरने के बाद देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि हम सभी पर कितना बड़ा बोझ डाला गया है और हममें से अधिकांश लोगों ने देश के दयनीय आर्थिक पतन के कारण जो झटके झेले हैं वे काफी चुनौतीपूर्ण थे।
उन्होंने कहा कि 2023 में हम अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बदलने की योजना बना रहे हैं। हर मोर्चे पर जमीनी स्तर से काम करेंगे। लोगों की समस्याओं को जानेंगे। वहीं वैश्विक स्तर पर रिश्ते सुधारने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि हमें आने वाले दशक में एक समृद्ध और उत्पादक श्रीलंका बनाने के लिए प्रस्तावित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सुधारों को साहसपूर्वक लागू करना होगा। आगे के रोडमैप की व्याख्या करते हुए, राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि देश का सबसे खराब वित्तीय संकट खत्म हो सकता है यदि हमसब एकजुट होकर इससे लड़े। 73 वर्षीय विक्रमसिंघे ने नागरिकों को उनके धैर्य और साहस के लिए धन्यवाद दिया क्योंकि सरकार ने अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2023 ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी का 75वां वर्ष भी है। राष्ट्रीय दिवस, जिसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में भी जाना जाता है, 4 फरवरी को 1948 में ब्रिटिश शासन से देश की राजनीतिक स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।