अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तड़के एक कार में बम विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम सात लोग मारे गए और सात अन्य जख्मी हो गए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने इस बात की जानकारी दी।
बताया गया है कि सुबह के वक्त जब सभी लोग अपने काम पर जा रहे थे, तभी काबुल के कसाबा में जबरदस्त धमाका हुआ। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि विस्फोट शहर के पुलिस जिला 15 के कासाबा इलाके में हुआ।
हताहतों के बारे में उन्होंने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी। विस्फोट वाली जगह से गहरा धुंआ उठता देखा गया। विस्फोट स्थल पर एंबुलेंस को भेजा गया। पुलिस और आपातकर्मियों को भी विस्फोट स्थल पर भेजा गया।