फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: 'युद्ध के अंत' से ही बंधेगी खुशहाल भविष्य की आशा

Sat, 28 Dec 2019 12:25 PM IST
गौरव पाण्डेय यूएन हिंदी समाचार
विज्ञापन
अफगान सेना का जवान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNAMA) के प्रमुख तादामिची यामामोतो ने कहा है कि देश में युद्ध समाप्ति के बाद ही स्थानीय लोगों के समृद्ध भविष्य की कल्पना की जा सकती है। अफगानिस्तान में हिंसक संघर्ष लंबे समय से जारी है और पिछले एक दशक में ही एक लाख से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अपने बयान में कहा, जैसा कि मैंने पिछले सप्ताह सुरक्षा परिषद को बताया, राष्ट्रपति चुनाव का चाहे जो भी नतीजा हो, नए प्रशासन के लिए शांति सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा होगा।

'मैं संयुक्त राष्ट्र की उस अपील को दोहराता हूं जिसमें सभी से शांति के लिए आवाज़ उठाने और सभी पक्षकारों से युद्ध समाप्ति के लिए खरे और ठोस कदम उठाने की बात कही गई है। देश में हिंसक संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है।'
विज्ञापन


देश में जल, भूमि सहित अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर लंबे समय से चले आ रहे विवादों के निपटारे के लिए यूएन मिशन स्थानीय समुदायों के साथ काम कर रहा है और ये प्रयास आने वाले में समय में भी जारी रहेंगे।

महिलाओं व युवाओं की भागीदारी जरूरी

मिशन प्रमुख यामामोतो ने अफगानिस्तान में टिकाऊ शांति व मानवाधिकारों की रक्षा के लिए वार्ता के संकल्प को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व युवाओं को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि अफगान नागरिकों के नेतृत्व में होने वाली शांति प्रक्रिया का वे अहम हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन युद्ध की समाप्ति के बाद ही अफगानिस्तान में समृद्ध भविष्य के लिए वास्तविक उम्मीद बन पाएगी। अफगानिस्तान के लाखों आम नागरिकों – युवा व वृद्ध, महिला व पुरूष, लड़कियां व लड़कों - की आशाएं और आकांक्षाएं उन कंधों पर टिकी हैं जो स्थाई राजनीतिक निपटारे के जरिए युद्ध का अंत करने के प्रयासों में जुटे हैं।

यूएन मिशन प्रमुख ने दुख जाहिर किया कि अफगानिस्तान में जारी लड़ाई का खामियाजा यहां की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

'संयुक्त राष्ट्र सभी पक्षकारों से आग्रह करता है कि स्थाई राजनैतिक समाधान और युद्धविराम के रास्ते में हिंसा, विशेषकर आम लोगों को हानि पहुंचाने वाली हिंसा के स्तर को कम करने के रास्तों की तलाश करने की आवश्यकता है।'

तादामिची यामामोतो ने कहा कि हिंसा रुकने से एक ऐसा माहौल बनेगा जिससे अफगान समुदाय के विभिन्न धड़ों में रचनात्मक वार्ता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। यूएन मिशन के आंकड़े दर्शाते हैं कि पिछले दस वर्षों में हिंसक संघर्ष में एक लाख से ज्यादा आम लोग हताहत हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें