फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 रही तीव्रता

Sat, 04 Feb 2023 10:37 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

भूकंप का केंद्र जमीन के 186 किमी नीचे रहा। 
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में आज सुबह 9.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 रही। इसका केंद्र जमीन के 186 किमी नीचे रहा। 
विज्ञापन


गुजरात के अमरेली में महसूस किए गए भूकंप के झटके
दूसरी तरफ गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में शनिवार सुबह 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर आया और इसका केंद्र अमरेली शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में जमीन की 3.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

जिला आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।’’ अमरेली, अहमदाबाद से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गौरतलब है कि गुजरात के कच्छ जिले में 30 जनवरी को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें