फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमला, पांच की मौत

Tue, 11 Feb 2020 01:47 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, काबुल
विज्ञापन
काबुल में आत्मघाती हमला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मंगलवार तड़के एक आत्मघाती हमले ने अफगानिस्तान की राजधानी को हिला दिया। इस धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन महीनों की शांति के बाद शहर में पहली बार इतना बड़ा धमाका हुआ है। फिलहाल इस हमले की किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन


एक आत्मघाती हमलावर ने यह हमला सुबह करीब सात बजे किया गया जिसमें दो नागरिकों और तीन सैन्य कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि इस हादसे में बारह लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिनमें छह नागरिक भी शामिल हैं। 

रक्षा मंत्रालय ने छह सैन्य कर्मचारियों के जख्मी होने की पुष्टि की है। यह धमाका पश्चिमी काबुल में मार्शल फहीम सैन्य अकादमी के पास हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि हमारे घर तक हिल गए। बाद में गोलियों की आवाजें बी सुनाई दीं। हाल ही के सप्ताहों में तालिबान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत के दौरान प्रमुख शहरी केंद्रों पर हमले नहीं किए हैं। हालांकि अन्य प्रांतों में हिंसा जारी है।

भारत ने भी की कड़ी निंदा

भारत ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि हम इस  कठोर आतंकवादी हमले की निंदा  करते हैं जिसमें  कई अफगान देशभक्त मारे गए।

अफगानिस्तान में मारे गए दो सैनिकों को ट्रंप की श्रद्धांजलि

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की कवायद के बीच शनिवार को दो अमेरिकी सैनिकों की गोली मार कर हत्या करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने बताया कि सैनिकों के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए राष्ट्रपति ने न्यू हैम्पशायर में एक चुनावी अभियान रैली को जल्दी खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें