फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Afghan Tension: बलूचिस्तान प्रांत में अफगान सीमा बलों ने की गोलीबारी, छह की मौत, 17 घायल

Sun, 11 Dec 2022 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काबुल में अफगान अधिकारियों से संपर्क किया है और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलूचिस्तान के चमन जिले में रविवार को अफगानितानी सीमा सैनिकों की ओर से गोलीबारी की गई। इस दौरान छह पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई और करीब 17 घायल हो गए। जानकरी के मुताबिक, अफगान बलों की गोलीबारी में तोपखाने और मोर्टार सहित भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। पाकिस्तान के सीमा बलों ने जवाबी गोलीबारी की।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काबुल में अफगान अधिकारियों से संपर्क किया है और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फायरिंग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

घटना ऐसे वक्त हुई है, जब पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी बलों ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (IS-K) के चार आतंकवादियों को अफगान सीमा के करीब ढेर कर दिया था। पिछले महीने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में सीमा पार के कुछ अफगानों ने एक सड़क के निर्माण के विवाद को लेकर गोलियां चला दी थीं, इस दौरान दो बच्चों और तीन अर्धसैनिक सैनिकों सहित आठ लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें