फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: उरुजगन प्रांत में लगभग एक दर्जन तालिबान विद्रोही मारे गए

Fri, 13 Nov 2020 02:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
विज्ञापन
अफगानिस्तान सेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

अफगानिस्तान के उरुजगन प्रांत में एक विशेष अफगान सैन्य अभियान में लगभग 12 तालिबानी विद्रोहियों को मार दिया गया। 205 वीं (अटल) कोर ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर बताया कि मध्य उरुजगन प्रांत के तारिनकोट और गिजाब जिलों में बुधवार रात अभियान के दौरान 12 विद्रोहियों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


हालांकि, इस बारे में तालिबान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। अफगान सेना और तालिबान के बीच पिछले तीन महीनों से उरुजगन प्रांत के गिजाब और डीह रॉउड जिलों में लड़ाई जारी है। तालिबान अफगान बलों से कुछ क्षेत्रों को छीनने में कामयाब रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें