फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान को अफगानिस्तान का जवाब: मानवता के प्रति इतने क्रूर नहीं होते सामान्य नागरिक

Fri, 30 Jul 2021 07:01 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में टिप्पणी की थी कि तालिबानी सामान्य नागरिक हैं। उनकी इस टिप्पणी पर भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फलीग ममुंदजे ने शुक्रवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंदजे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के राजदूत ने शुक्रवार को पाकिस्तान को तालिबान और आतंकवाद के मुद्दे पर आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी भी नजरिए से हम तालिबान को सामान्य नागरिक कह सकते हैं। मैं मानता हूं कि सामान्य लोग इस तरह के अपराध नहीं करते। उन्होंने कहा कि सामान्य लोग मानवता के प्रति इतने क्रूर नहीं होते। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तालिबानियों को सामान्य नागरिक बताने वाली टिप्पणी की काफी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन


वहीं, चीनी अधिकारियों और तालिबाक की मुलाकात को लेकर फरीद ने कहा कि चीन भी आतंकवाद से पीड़ित रहा है और अगर अफगानिस्तान में आतंकी सक्रिय रहे तो वह आगे भी इससे ग्रस्त रहेगा। हम चाहते हैं कि भारत और चीन जैसे बड़े देशों समेत क्षेत्र के सभी लोग तालिबान को कड़ा संदेश दें। 
 
फरीद ममुंदजे ने आगे कहा कि वर्तमान समय में भारत की ओर से से किसी तरह की सैन्य मदद मिलने को लेकर कोई वार्ता नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमें संयुक्त राज्य अमेरिका और कई नाटो सदस्य देशों से पर्याप्त सहायता मिल रही है।
विज्ञापन

 
बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बयान में कहा था कि अफगानिस्तान में हालात के लिए इस्लामाबाद को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान तालिबान का प्रवक्ता नहीं है और अमेरिका व उसके सहयोगियों के सैनिकों की वापसी के बाद यहां हालात और खराब हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में जो भी रहेगा उसके साथ पाकिस्तान के अच्छे संबंध होंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें