फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में 25 लड़ाकों की मौत

Sat, 29 Jun 2019 09:12 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तालिबान (फाइल) - फोटो : dawn
विज्ञापन
अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बगलान में सरकार समर्थित बलों पर तालिबानी हमले में 25 लड़ाकों की जान चली गई। जिला प्रमुख फाजिलुद्दीन मुरादी ने बताया कि हमले में सरकार समर्थक आठ लड़ाके घायल भी हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को नहरीन इलाके में हुई मुठभेड़ में मारे लोगों की संख्या की पुष्टि की। 
विज्ञापन


तालिबान ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन आतंकवादी समूहों ने हाल ही में अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले बढ़ा दिए हैं। अमेरिका शनिवार से कतर में आतंकवादियों के साथ नए दौर की शांति वार्ता शुरू करने जा रहा है ताकि लंबे समय से जारी गृह युद्ध को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें