फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: सुरक्षित निकाले गए और 100 लोग, आबू धाबी से चार्टर फ्लाइट से पहुंचेंगे अमेरिका

Fri, 01 Oct 2021 06:38 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, दुबई।

सार

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी होमलैंड सिक्योरिटी, विमान में आने वाले सभी यात्रियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार इस विमान में 28 अमेरिकी नागरिक, 83 ग्रीन कार्ड होल्डर के साथ छह लोग अमेरिका द्वारा जारी विशेष अप्रवासी वीजा वाले हैं।
विज्ञापन
काबुल एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकी लोगों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात होते हुए एक विमान अमेरिका के लिए निकल चुका है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को 100 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को लेकर एक विमान आबू धाबी के लिए निकला। इसके बाद वहां से सभी नागरिकों को चार्टर फ्लाइट से बृहस्पतिवार को अमेरिका लाया जाएगा।

विज्ञापन


अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी होमलैंड सिक्योरिटी, विमान में आने वाले सभी यात्रियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार इस विमान में 28 अमेरिकी नागरिक, 83 ग्रीन कार्ड होल्डर के साथ छह लोग अमेरिका द्वारा जारी विशेष अप्रवासी वीजा वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका पहला लक्ष्य अपने लोगों की सुरक्षित वापसी है।

बर्बादी की ओर बढ़ रहा  है विमान सेवा क्षेत्र
अफगानिस्तान में तालिबान राज के साथ ही वहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। अब अफगानिस्तान का विमानन सेवा क्षेत्र भी आय के अभाव में पूरी तरह बर्बादी की ओर है। विमान सेवा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अफगानिस्तान का हवाई मार्ग लगभग पूरी तरह ठप हो गया है। 
विज्ञापन


इससे तालिबान राज के बाद इस क्षेत्र को कुल 50 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। विमान सेवा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही सेवा बहाल होगी और स्थितियां सामान्य होने लगेंगी। 

अफगानिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि उसके एयरस्पेस के इस्तेमाल होने से हर साल पांच अरब अफगानी रुपये की आमदनी होती थी जो अब ठप है। तालिबान राज से पहले कुल ग्यारह देशों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन हो रहा था जो अब बंद पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें