अशरफ गनी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
शांति समझौते के तहत अफगानिस्तान सरकार ने देश की विभिन्नि जेलों में बंद 200 तालिबान कैदियों को रिहा कर दिया। देश में दो दशक से चल रहे गृहयुद्ध को समाप्त करने के ल्रिए अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान के साथ शांति समझौता किया है, जिसमें अमेरिका में भी शामिल है। इसके तहत तालिबान कैदियों को रिहा किया जा रहा है। बदले में तालिबान को भी बंधकों को रिहा करना है।
इससे पहले भी अफगानिस्तान ने तालिबान आतंकियों को रिहा किया था। समझौते के तहत देश में शांति बहाल होने पर अमेरिका अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की संख्या कम करेगा।