फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत

Sun, 09 Oct 2016 07:42 PM IST
एजेंसी/ काबुल
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
अफगानिस्तान के उत्तरी बागलान प्रांत में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वजीरी ने बताया कि इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर चालक दल के पांच सदस्य और तीन सैनिकों की मौत हुई है।
विज्ञापन


यह हादसा दांड घोरी जिले में उस वक्त हुआ जब हेलीकॉप्टर के जरिये एक सैन्य ठिकाने पर सेना के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही थी। वजीरी ने इस हादसे की वजह हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को बताया।

हालांकि, तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। बागलान के दो प्रांतीय अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की कि विद्रोहियों ने विमान को उस वक्त निशाना बनाया, जब वह सैन्य स्थल पर भोजन, पानी और गोलाबारूद की आपूर्ति कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें