फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में हार स्वीकार करने को तैयार नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Tue, 21 Jul 2020 01:08 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन
नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के होने वाले चुनाव को लेकर जो चुनाव पूर्व सर्वेक्षण सामने आ रहे हैं उनमें मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन से पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ट्रंप ने कहा, पहले तो वे हार नहीं रहे और यदि ऐसे हालात बने तो वे नतीजे स्वीकार करने के बारे में तभी सोचेंगे। ट्रंप ने बिडेन को दिमागी तौर पर थका हुआ बताते हुए राष्ट्रपति पद के अयोग्य बताया।
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां ट्रंप और बिडेन के बीच चल रहे बयानों के बीच काफी तेज हो गई हैं। ट्रंप ने कहा कि चुनाव से पहले इसके नतीजों पर चर्चा करना बेकार है। जानकारों के मुताबिक ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में जिस तरह से सर्वेक्षणों का उपहास उड़ाया उससे जाहिर होता है कि ट्रंप आगामी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को स्वीकार करने की प्रतिबद्धता जताने से इनकार कर रहे हैं। 

उनका कहना है कि इस तरह की गारंटी देना जल्दबाजी होगी। इस बीच एक अन्य बयान में ट्रंप ने प्रतिद्वंद्वी पर हमला करते हुए कहा, बिडेन इस लायक नहीं हैं कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति बन सकें या देश की कमाम संभाल सकें। बिडेन एक दिमागी तौर पर थके हुए इनसान हैं। बता दें कि इसके कुछ दिन पहले बिडेन ने कहा था कि ट्रंप की नीतियों का खामियाजा अमेरिका को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने गिरेबान में झांके बिडेन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले महामारी के कारण सार्वजनिक रैलियां बंद हो गई हैं। इसलिए बयानबाजी अब मीडिया के जरिए हो रही है। ट्रंप ने कहा, बिडेन मेरी आलोचना करते हैं। जबकि, उनको ऐसा करने का हक नहीं है। पहले वो अपने गिरेबान में झांकें। वे इस लायक नहीं हैं कि देश को संभाल सकें और यदि ऐसा शख्स अमेरिकी राष्ट्रपति बनता है तो वो देश को तबाह कर देगा।

फर्जी हैं चुनाव पूर्व सर्वेक्षण

रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप से जब मौजूदा सर्वेक्षणों के बारे में पूछा गया तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा, जिन सर्वे की बात की जा रही है, वे सभी फर्जी हैं। व्हाइट हाउस ने भी सर्वे कराया है। हम इनमें काफी आगे चल रहे हैं। तमाम अहम राज्यों में हमें बढ़त हासिल है। इसलिए इन सर्वे पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ये लोगों को गुमराह करने के इरादे से किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें