फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सरकार के खिलाफ मुकदमे करने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई, ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल को दिया समीक्षा का आदेश

Sun, 23 Mar 2025 07:41 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के खिलाफ मुकदमे दायर करने वाले और आव्रजन पहल को रोकने वाले वकीलों और कानूनी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। ट्र्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को ऐसे वकीलों और कानूनी फर्मों की समीक्षा करने का आदेश दिया है। 
 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के खिलाफ मुकदमे दायर करने वाले और आव्रजन पहल को रोकने वाले वकीलों और कानूनी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। ट्र्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को ऐसे वकीलों और कानूनी फर्मों की समीक्षा करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि ट्रंप ने एक आदेश में उनका विरोध करने वाले वकीलों के खिलाफ शिकायतों पर विचार किया। साथ ही ऐसे वकीलों और फर्मों की सुरक्षा मंजूरी और सरकारी अनुबंधों को रद्द करने की तैयारी की है। इसके बाद कानून और न्याय विभाग पर ट्रंप का शिकंजा कसता जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: 4 देशों के प्रवासियों का कानूनी दर्जा रद्द; क्यूबा-हैती सहित इन देशों के पांच लाख लोग होंगे प्रभावित
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पिछले आठ साल में सरकार के खिलाफ मुकदमेबाजी शामिल रहे वकीलों और कानूनी फर्मों की समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं। इसमें ऐसे वकीलों और फर्मों की ओर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है कि जिन्होंने आव्रजन के खिलाफ कदम उठाए हों। क्योंकि ट्रंप प्रशासन का मानना है कि उन्होंने अनुचित तरीके से काम किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका के न्यू मैक्सिको में गोलीबारी; लास क्रूसेस के पार्क में हुई वारदात में तीन की मौत, 15 घायल



व्हाइट हाउस ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हम जो कुछ भी करते हैं, हम अमेरिका में कानून, व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा बहाल कर रहे हैं। हम एफबीआई, न्याय विभाग और पूरी सरकार के सर्वोच्च स्तर पर सम्मान, निष्ठा और जवाबदेही वापस ला रहे हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें